हाउस्ड ईज़ी क्लीन ग्रिड मैग्नेटिक सेपरेटर
सील्ड स्टेनलेस हाउसिंग, जिसका ग्रिड सफ़ाई के लिए बाहर निकलता है
ऐसे ग्रिड जो सीव के आउटलेट या हॉपर के मुँह में बैठ जाते हैं
ओवरव्यू - सीव के लिए मैग्नेटिक ग्रिड
सीव बड़े साइज़ का माल निकालता है। प्रोडक्ट के बराबर साइज़ का लोहा वह नहीं निकालता, और घिसी स्क्रीन से उसी का तार झड़ने लगता है। स्क्रीन के नीचे लगा मैग्नेटिक ग्रिड दोनों को पकड़ लेता है।
ग्रिड मैग्नेटिक रॉड का एक फ़्रेम है, जिसका साइज़ सीव के आउटलेट या हॉपर के मुँह में बैठने लायक होता है। प्रोडक्ट रॉड के बीच से गिरता है और लोहा उनसे चिपक जाता है। ग्रिड को बाहर उठाकर रॉड पोंछने में एक मिनट लगता है।
हमारे पास 10, 12, 15 और 24 inch और 350 mm के गोल ग्रिड, और 6, 8 और 12 inch के चौकोर ग्रिड स्टॉक में रहते हैं। दूसरे साइज़ और शेप ड्रॉइंग के अनुसार बनते हैं। आटा, चीनी, मसाले, प्लास्टिक, केमिकल और पिगमेंट पर इस्तेमाल होते हैं।