परमानेंट मैग्नेटिक लिफ़्टर

हैंड लीवर लिफ़्टिंग मैग्नेट, 100 kg से 6,000 kg

  • बारह मॉडल, Maxx-100 से Maxx-6000
  • हर यूनिट सेफ़ वर्किंग लोड के तीन गुना पर टेस्ट की जाती है
  • लॉकिंग हैंड लीवर से अचानक रिलीज़ नहीं होता
  • दो पोल फ़ेस फ़्लैट और राउंड दोनों मटीरियल को पकड़ता है
  • नियोडिमियम मैग्नेट, न बिजली, न मेंटेनेंस
  • तीन साल की गारंटी

ओवरव्यू - परमानेंट मैग्नेटिक लिफ़्टर

एक आदमी, एक लीवर, कोई स्लिंग नहीं

  1. 1लिफ़्टर को लोड पर रखें
  2. 2हैंडल को ऑन करें
  3. 3उठाएँ और नीचे रखें
  4. 4वापस घुमाकर छोड़ें
स्टील प्लेट हैंडल
काम करता हुआ Maxx लिफ़्टर। हैंडल का एक घुमाव लोड को पकड़ लेता है और वापस घुमाने पर वह छूट जाता है।

लिफ़्टर को लोड पर रखें और हैंडल घुमाएँ। मैग्नेटिक फ़ील्ड स्टील में जाती है और लोड पकड़ में आ जाता है। उठाएँ, ले जाएँ, नीचे रखें, हैंडल वापस घुमाएँ। लोड छूट जाता है और लिफ़्टर अगले लोड के लिए तैयार है।

बिजली नहीं लगती, इसलिए बिजली जाने पर भी पकड़ नहीं छूटती। हैंडल ऑन पोज़िशन में लॉक हो जाता है। राउंड लोड की रेटिंग फ़्लैट लोड की आधी होती है, और पूरी रेटिंग के लिए हर मॉडल की एक मिनिमम प्लेट थिकनेस है। पूरी टेबल टेक्निकल डेटा में है।

फ़ैब्रिकेशन शॉप, टूल रूम, स्टील यार्ड और स्टोर में इस्तेमाल होता है, मशीनों पर लोड चढ़ाने और प्लेट स्टैक करने के लिए।

टेक्निकल डेटा

मॉडलफ़्लैट लोड (kg)मिनिमम जॉब थिकनेस (mm)राउंड लोड (kg)पुल स्ट्रेंथ (kgf)L x W x H (mm)हैंडल (mm)वज़न (kg)
Maxx-100100155030092 x 62 x 691553
Maxx-20020020100600122 x 62 x 691554.5
Maxx-30030020150900160 x 95 x 952009.5
Maxx-400400252001200160 x 95 x 952009.5
Maxx-600600303001800210 x 120 x 12023020
Maxx-10001000405003000260 x 150 x 14025540
Maxx-15001500457504500340 x 150 x 14025545
Maxx-200020005510006000350 x 175 x 17532060
Maxx-300030006015009000440 x 175 x 17538090
Maxx-4000400075200012000520 x 175 x 175550150
Maxx-5000500085250015000600 x 230 x 215600230
Maxx-60006000100300018000600 x 270 x 265700300

हर लिफ़्टर डिस्पैच से पहले अपने सेफ़ वर्किंग लोड के तीन गुना पर लोड टेस्ट होता है। राउंड लोड रेटिंग फ़्लैट रेटिंग की आधी होती है। जॉब का अधिकतम तापमान 80 deg C।